March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

0
1001598390
012 013
111 222 333

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया सुंदर झांकी का निर्माण

भीमताल नैनीताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूम-धाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सुंदर झांकी का निर्माण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । कक्षा आठवीं की छात्रा आकांक्षा बालियान द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक विचार रखे गए। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हर्षित कुमार और यश कुमार द्वारा ‘गोविंद गोपाल’, कक्षा पांचवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा ‘फूलों में सज रहे हैं’,भजन और ‘जय कृष्ण हरे’ आरती की प्रस्तुति दी गई जबकि शिक्षक वर्ग की ओर से कम्प्यूटर शिक्षिका उर्वशी पाण्डे द्वारा श्री कृष्ण पर कुमाऊंनी भजन’ख्वर मोर पंख हाथमें मुरुली, सभी शिक्षकों द्वारा ‘अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो’ विज्ञान शिक्षिका किरन रौतेला द्वारा ‘बरसाने से आई हूं’, संगीत शिक्षक अजय कुमार द्वारा ‘राधा बृज की कहानी हो गई, भजन प्रस्तुत किए गए, कक्षा आठवीं की छात्रा कृतिका खत्री द्वारा ‘मोहे पनघट पे नंदलाल’ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास की प्रशंसा की और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में श्री नेगी ने विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे छात्रावास में रह रहे सभी विद्यार्थियों को पारिवारिक माहौल प्रदान करने की बात कही ताकि बच्चे घर से बाहर रहकर भी घर जैसा महसूस करें। कार्यक्रम स्थल पर छात्रावास के विद्यार्थी, शिक्षक वर्ग, अभिभावक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा वैष्णवी ढौंडियाल द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *