द पाइन क्रेस्ट स्कूल मे कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम
नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर किया अपनी और आकर्षित




नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित द पाइन क्रेस्ट स्कूल मे कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक त्योहारों और उसके महत्व के बारे में बच्चों को वितरित जानकारी दी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाया जाता है और इसका हिंदू धर्म में क्या महत्व है इसके बारे में स्कूली छात्राओं को बताया गया है इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राएं राधा कृष्ण उनकी वेशभूषा धारण कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस मौके पर छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद थे।




















