श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर
धर्मशाला स्थित मंदिर में श्री राधे श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा
शनिवार शाम 5:00 से होगी पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री परमा लाल शाह धर्मशाला स्थित मंदिर में श्री राधे श्याम संकीर्तन मंडल तल्लीताल द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कल 16 अगस्त शनिवार को शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा संस्था के संस्थापक अश्वनी नारंग ने सभी भक्तों से आग्रह और निवेदन करते हुए समय से पूजा अर्चना में सम्मिलित होने के लिए निवेदन किया है कहा है इस पूजा अर्चना में आकर पुण्य लाभ कमाए।




















