March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस, नैनीताल द्वारा

0
1001550086
012 013
111 222 333

आर्मी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षा बंधन

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस ( ए आई ड़ब्लू सी ) नैनीताल शाखा के सदस्यों ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देश की रक्षा में तैनात आर्मी जवानों को राखी बाँधकर उन्हें सम्मान और स्नेह का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और समाज में सैन्य बलों की भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। (एआईड़ब्लूसी) की बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में कैला ख़ान नैनीताल में सौ से अधिक जवानो को रक्षा सूत्र बाँधा और उन्हें मिठाइयाँ खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर ( एआईड़ब्लूसी ) की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने कहा कि,
“हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम उन्हें राखी बाँधकर उनका सम्मान करें जवानों ने भी इस सम्मान को सराहते हुए कहा कि यह सामाजिक समर्थन उन्हें और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
यह आयोजन न केवल रक्षा बंधन जैसे पवित्र पर्व को विशेष बनाता है, बल्कि महिलाओं द्वारा जवानों के लिए किए गए इस सम्मानजनक कार्य की एक सुंदर मिसाल भी पेश करता है। इस अवसर पर शांति मेहरा, पूर्व स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अध्यक्ष मुन्नी तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, रेखा त्रिवेदी, मीनू बुढला कोटी, नंदिनी पंत, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *