निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या ने मुख्यमंत्री धामी पर साधा निशाना


कहां बेरोजगारी चरम पर महंगाई पर कंट्रोल नहीं और जनता को बांटा जातिवाद में


रोजगार दो और धर्म की राजनीति बंद करो: संध्या
संध्या घर-घर पहुंच मांग रही है वोट
नैनीतालl सरोवर नगरी में निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी संध्या शर्मा ने चुनाव प्रचार मैं ताकत झोंकते हुए प्रचार की शुरुआत स्टाफ हाउस से की इस दौरान उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संध्या शर्मा के लिए वोट मांगे संध्या क्षेत्र में भी प्रचार करने पहुंच रही हैंl वहां पर बुजुर्ग पुरुष महिला लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद मांग रही हैl हंसमुख स्वभाव की संध्या को लोगों का प्यार भी मिल रहा हैl संध्या ने प्रचार के दौरान कहां छोटे से हमारे नैनीताल परिवार के चुनाव में लाखों रुपए खर्च करके जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी वह किया विकास करेंगे और पिछले 10 सालों में क्या विकास हुआ है नैनीताल में सब जानते हैं बेरोजगारी चरम पर है महंगाई के चलते घरों के चूल्हे समय से नहीं जल रहे हैंl और इन सब चीजों पर तो इनका कंट्रोल नहीं हैl और जनता को गुमराह आकर कर रहे हैं अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं हैl राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा शहर को लूटा है पालिका कर्मचारियों को राज्य बनने के बाद से समय से वेतन तक नहीं मिलता हैl और बात विकास की करते हैं जब से सत्ता में आए हैं प्रदेश की जनता को जातिवाद में बांट दिया हैl इस दौरान संध्या के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका प्रचार किया और कहा तुम संघर्ष करो जनता तुम्हारे साथ हैl बता दे संध्या संघर्ष करते हुए प्रचार करते हुए आगे बढ़ रही हैl और जनता का उनका भरपूर समर्थन प्यार और आशीर्वाद मिल रहा हैl इस मौके पर दीपक कुमार, नवीन जोशी, गीता, पार्वती गेरा, कविता, भावना, मोहित, अक्षय, नितिन, फैजान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थेl




















