नगर पालिका चुनाव में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए
oplus_0


सीएम धामी ने नैनीताल की जनता से मांगे वोट की अपील

रोजगार और महंगाई पर कुछ नहीं बोले धामी

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव पर भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है
देखना यह है वह कितनी कारगर साबित हो सकती हैl गुरुवार को सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री राम सेवक सभा प्रांगण में जनता को संबोधित करते हुए नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट और भवाली भाजपा अध्यक्ष उम्मीदवार प्रकाश आर्य के वोट मांगे और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास ही विकास होंगे पालिका कर्मियों समय से मानदेय और जो भी फंड होंगे उनका समय से भुगतान कराया जाएगाl इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए कहा वह भ्रष्टाचार कराती हैl देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही हैl और भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास कार्य कर रही हैl अध्यक्ष जीते ही ट्रिपल इंजन सरकार आने के बाद तीन गुना विकास होगाlआज मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं के दो जिले नैनीताल और उधम सिंह नगर में तूफानी सभा की हैl वह नैनीताल की सभा करने के बाद तुरंत हल्द्वानी के लिए निकल गए थेl इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी जीवंती भट्ट, भवाली के प्रत्याशी प्रकाश आर्य तथा चुनाव प्रभारी कमल नयन जोशी व चुनाव संयोजक भानु पन्त व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत,अरविंद सिंह पडियार, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, किशन पांडे तथा नगर अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट व नितिन सिंह कार्की, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मारुति नंदन साह,हरीश सिंह राणा,मोहित लाल साह, हरीश भट्ट, हेम आर्या,कविता गंगोला, मनोज जोशी,पूरन मेहरा, कमलेश ढौडियाल,रवि कन्याल, हरीश राणा, विनीत पांडे प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीरू शाह, रमा भट्ट, मीरा बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, तारा राणा, विक्रम सिंह रावत, रीना मेहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी तथा वार्डों से चुनाव लड़ वार्ड सदस्य प्रत्याशी आदि मौजूद थे। संचालन भानु पंत व मनोज जोशी ने संयुक्त रुप से किया।
और उसके बाद वहां से रुद्रपुर मैं जनता को संबोधित कियाl पूरे भाषण में सब कुछ सही था
लेकिन महंगाई और रोजगार को लेकर उनके द्वारा कोई भी बात नहीं कही गई जबकि इस समय युवा बेरोजगार है और महंगाई चरम पर हैl ऐसे में जनता उनकी कितनी अपील को मानती है और भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को वोट देती है यह आने वाली 25 तारीख को सामने आ जाएगा फिलहाल राष्ट्रीय पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जान लगा रखी है l जनसभा में सांसद अजय भट्ट पूर्व सांसद बलराज पासी विधायक सरिता आर्या ने भी जनता से भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को वोट देने की अपील की हैl




















