नैनीताल बैंक के 104 में स्थापना दिवस पर
हाई कोर्ट बार के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगा

नैनीताल। सरोवर नगरी में नैनीताल बैंक द्वारा शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर बैंक के 104 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जुलाई माह में आयोजित की जा रही विविध सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण भाग था।
शिविर में अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों सहित 85से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए एवं आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एम एस पाल, नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक साह, राजेंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक विप्लव राणा, हर्षित पंत सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की महत्ता को रेखांकित किया और समाज के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया




















