September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001458753
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मानसून पर विशेष सफाई पखवाड़े की शुरुआत की

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका ने सोमवार से जिलाधिकारी वंदना सिंह के दिशा-निर्देशों के क्रम में मानसून विशेष सफाई पखवाड़े की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में
पहले दिन वार्ड संखया एक (स्टाफ हाउस) में जहां नालियों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया वहीं कटिली झाडियों को काटा गया।
पखवाड़े का संचालन पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहताश शर्मा एवं उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक के संयुक्त नेतृत्व में किया गया जिसमें राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की टीमों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सफ ाई कार्य के दौरान पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा वार्ड के सभी नालों व नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों की वृहद सफ ाई की गई साथ ही मार्गों के किनारे उगी झाडिय़ों की छंटाई कर रास्तों को साफ.सुथरा किया गया। एकत्रित कूड़े को मौके पर मौजूद पालिका के कूड़ा वाहन द्वारा सुरक्षित रूप से उठाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान वार्ड के सभासद रमेश प्रसाद समेत मुखय सफ ाई निरीक्षक सुनित कुमार एवं सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *