साह चौधरी समाज द्वारा
शैक्षिक युवा उत्कृष्ट और बुजुर्गों को किया सम्मानित









नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को साह चौधरी समाज द्वारा शैक्षिक युवा उत्कृष्ट और बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रॉयल होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं यूनिवर्सिटी घनश्याम लाल साह और विशिष्ट अतिथि कुर्मांचल बैंक के सचिव संजय साह द्वारा संयुक्त मौजूद रहे। बता दे इस दौरान कार्यक्रम में
स्वर्गीय जगमोहन लाल साह को इस वर्ष का साह चौधरी स्मृति सम्मान दिया गया। मनोज साह जगाती जी को शहर के एकमात्र समाज के युवा सभासद बनने पर सम्मानित किया गया।
हमारे समाज के युवा उत्कृष्ट सम्मान इस वर्ष भास्कर साह, सुमित साह, श्रण्या साह,
कल्याणी साह गंगोला,
स्वेता साह को भी सम्मानित किया गया। शैक्षिक उत्कृष्ट सम्मान शिवांश साह गंगोला,
चैतन्या साह,भव्या साह,
महिमा साह, दिव्यांश साह
प्रियांशी साह, को दिया गया।
इस वर्ष समाज के छोटे बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति की गई। जिसमें
लावण्या साह, स्वर्णा साह
नंदा तेजस्विनी साह, शैली साह
द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण नैनीताल के तालाब में 1960 में तैराकी करके और लेक क्रॉस करने वाली मातृ शक्ति को दिया गया। मुख्य रूप से शीला साह, व स्वर्गीय मंजू साह बिष्ट द्वारा 19 जुन 1960 को मल्लीताल से तल्लीताल तक लेक क्रॉस किया गया इसके अलावा नैनीताल के तालाब में तैराकी करके समाज के बंधनों को तोड़कर समाज की लड़कियों के लिए नए रास्ते खोले जिसके लिए शीला साह, मीना साह, हेमलता साह, शुभा साह,
श्रीमती पूनम साह, गीता साह,
सुनीता साह, लीला साह
और स्वर्गीय मंजू साह बिष्ट के परिवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पद्म श्री अनूप साह, घनश्याम लाल साह, राखी साह, वेद साह, डा. विनीता साह, रश्मि साह, ईशा साह, बृज लाल साह, दिग्विजय चौधरी, वंदना चौधरी,संगीता साह,ललित मोहन साह,विमल चौधरी,बिमल साह आदि उपस्थित थे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष श्री सुरेश लाल साह सचिव श्री सुरेश चंद्र चौधरी,शैलेन्द्र चौधरी,मयंक साह,मोहित साह,हर्षित साह ,मोहित लाल साह,मयंक साह,विमल साह ,मनोज साह ,हितेश साह और महिला उपाध्यक्ष भारती साह द्वारा योगदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र साह जी द्वारा किया गया।




















