September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आशा फाउंडेशन के तत्वाधान में

0
1001450241
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्कूली छात्राओं को मोटिवेशनल टॉक दी गई

और बालिकाओं ब्रेस्ट कैंसर बारे में किया जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी में आशा फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार चलाई जा रहे कैंसर जागरूकता अभियान के तहत आज नैनीताल के प्रख्यात विद्यालय सेंट मैरी कॉन्वेंट में बालिकाओं और स्टाफ के लिए अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा एक मोटिवेशनल टॉक दी गई। जिसके अंतर्गत फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ पर्यावरण संबंधी जानकारी और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से कैसे निकला जाए उसके लिए मार्ग दर्शन दिया गया। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा द्वारा बालिकाओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक द्वारा आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा का स्वागत किया। आज सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में सभी शिक्षिकाओं और बालिकाओं के लिए आयोजित किए गए इस खास कार्यक्रम में उनको कैंसर से बचाव के साथ-साथ रेउसीबल पैड्स जो कि कपड़े के बने हुए होते हैं और जिनको दो साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं।इनके बारे में भी बालिकाओं को बताया गया। बच्चों को समाज के लिए कुछ करने के लिए मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षिकाओं में उत्साह देखने के लायक था।अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है कोई भी महिम युवाओं के बिना अधूरी है। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है और उनको जागरूक करना बेहद जरूरी है । इस पीढ़ी को हमें जागरूकता के साथ साथ एक अच्छे समाज की नींव रखने के लिए भी प्रेरित करना बेहद जरूरी है।बच्चों ने आज पर्यावरण बचाने के लिए क्या वो क्या क्या कर सकते हैं उसके बारे में भी जाना। ब्रेस्ट कैंसर में स्वयं जांच करना भी बताया गया। बाजार की पैड्स के दुष्प्रभाव के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।बालिकाओं ने अपने हिस्से का योगदान देने का वादा किया ।आशा शर्मा ने प्रिंसिपल सिस्टर मंजूषा और स्टाफ का बच्चों का सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया और अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों से अपील की। आज उनके साथ आशा फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर नीलू एल्हंस और शगुन सलाल उनके साथ थी। आशा शर्मा का कहना है कि वह अपनी मकसद को युवाओं के साथ लेकर बढ़ाना चाहती हैं। किसी भी मुहिम की सफलता बिना युवाओं के संभव नहीं है आज कैंसर जैसी बीमारी भी बहुत छोटी उम्र में देखी जा रही है । इसलिए यह जागरूकता युवाओं के लिए बहुत जरूरी है। आज महिलाओं के स्वास्थ्य पर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण , महिला सशक्तिकरण, आदि पर अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा बालिकाओं को विस्तार से समझाया गया। अंत में सिस्टर मंजूषा द्वारा आशा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *