September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अखिल भारतीय महिला परिषद के तत्वाधान में

0
1001450179
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हड्डी रोग शिविर लगाया गया

शिविर में 107 मरीजो ने हड्डी रोग की जांच कराई

मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सहित अन्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में अखिल भारतीय महिला परिषद (एआईडब्लूसी ) शाखा नैनीताल द्वारा प्रसिद्ध डीएसए मैदान में ऑर्थोपेथीक (हड्डी रोग) विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। और मरीजों की जांचे की गई। जांच से पूर्व मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ सरस्वती खेतवाल, पूर्व डॉक्टर एन एस रावत, संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी, एससीएम मंजू कोटलिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें जांच शिविर में लगभग 107 मरीजों का हड्डी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टर दीपिका, डॉक्टर प्रमोद कुमार ओझा द्वारा कई मरीज़ों की फिजियोथेरेपी की गई । डॉक्टर रावत ने हड्डी से संबंधित कई समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका उपचार शुरू किया। और बचाव की सलाह दी। इस मौके पर कार्यक्रम में सचिव प्रीति शर्मा, मंजू कोटलिया , सावित्री सनवाल, दया बिष्ट, गीता पांडे , प्रधानाचार्य तारा बोरा, रेखा त्रिवेदी, अमिता साह , रेखा पंत, ग़ज़ाला कमाल, मीनू बुधलाकोटी, तारा बोरा, नंदिनी पंत, अमिता साह, नीमा पांडे , तारा राणा, पार्वती मेहरा, लीला बोरा, वीरेंद्र बिष्ट , आफरीन सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *