March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ताड़ीखेत राजकीय इंटर कॉलेज के

0
1001446393
012 013
111 222 333

लोहाली में स्थानांतरित किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर

ताडीखेत स्कूल को यथावत रखने को कहा

नैनीताल बेतालघाट। विकासखंड बेतालघाट के राजकीय इन्टर कालेज ताडी खेत को अचानक राजकीय इंटर कॉलेज
लोहाली में स्थानांतरित किए जाने के फैसले ने स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। ताडीखेत और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने इस फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।बाद में एक प्रतिनिधिमंडल मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस लाल के नेतृत्व मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर अपर ज़िलाधिकारी नैनीताल से मिलकर ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का कहना है किताडीखेत एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र है औरलोहाली स्कूल की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है। यह पूरा रास्ता घना जंगल और पथरीली पहाड़ियों से होकर गुजरता है, जहां अक्सर जंगली जानवरों की मौजूदगी रहती है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि बच्चों को रोजाना 8 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी जो बेहद खतरनाक और थकाऊ है।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

ताडीखेत स्कूल को यथावत रखा जाए।

बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के अधिकार को प्राथमिकता दी जाए।

शिक्षा विभाग बिना स्थानीय लोगों से सलाह लिए ऐसे फैसले न ले।

प्रदर्शन में महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया और “स्कूल वापस दो”, “बच्चों की सुरक्षा जरूरी है” जैसे नारे लगाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस आदेश को रद्द नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करेंगे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
अब तक शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से इस विरोध पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए संभावना है कि प्रशासन जल्द ही इस पर संज्ञान ले सकता है।
प्रतिनिधिमंडल में केदारलाल ,गोपाल राम ,रमेश चंद्र, दयाल राम ,ललित प्रसाद प्रकाश चंद्र हेमचंद डुगर लाल मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *