March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया)

0
1001441973
012 013
111 222 333

उत्तराखंड स्टेट सेंटर, देहरादून में भव्यता के साथ संपन्न हुआ

वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहबर्ती आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान (एरीज)

प्रदीप चक्रवर्ती हुए सम्मानित

देहरादून नैनीताल। देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2025 का आयोजन 5 जुलाई शनिवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर, देहरादून में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बता दे कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती वंदना से हुई समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सुबोध उनियाल ने प्रदीप चक्रवर्ती वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहबर्ती आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान (एरीज) नैनीताल
सामाजिक और यांत्रिकी अभियांत्रिकी कार्य के लिए मुझे वह पुरस्कार मिला । उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले लोगों को पहचान देना है। बता दे कार्यक्रम डॉ. अतुल शर्मा, संस्थापक, ने इस पहल को नेतृत्व मे प्रदान किया, जबकि डॉ. रेशु गुप्ता, सचिव, ने समस्त समन्वय को कुशलतापूर्वक संभाला।
उल्लेखनीय गणमान्य अतिथियों में ई. एन. के. यादव, अध्यक्ष, आईईआई उत्तराखंड स्टेट सेंटर; एच. के. उप्रेती और प्रो. (डॉ.) सतेंद्र मित्तल, कुलपति, पतंजलि विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
भारत के सभी राज्यों से आए सम्मानित व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिसने इस आयोजन को एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा, सेवा और नवाचार का गौरवपूर्ण उत्सव बना दिया। कार्यक्रम का संचालन गौरी शर्मा ने आकर्षक शैली में किया और गीत शर्मा ने मंच समन्वय की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *