September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

टोल टैक्स गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पालिका आया बैक फुट में

0
1001437421
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका बोर्ड ने इसमें संशोधन का बनाया मन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका की ओर से टोल टैक्स को लेकर गजट नोटिफि केशन जारी होने के बाद पालिका बोर्ड ने अब इसमें संशोधन का मन बनाया है।
मामले को लेकर बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सर्वसममति से यह निर्णय लिया गया कि गजट नोटिफि केशन में संशोधन के बाद ही यह जारी किया जाएगा फि लहाल पूर्व से तय दरों पर ही वाहनों से शुल्क वसूला जा रहा है। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसमति से यह तय किया गया है प्रवेश शुल्क के गजट नोटिफि केशन में संशोधन के बाद ही इसे जारी किया जाएगा और तब तक पूर्व में तय दरों पर ही शुल्क लिया जाएगा। बताया कि स्थानीय नागरिकों के लिए शुल्क में बढोतरी नहीं हुई है और जिले के दोपहिया वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाहर के कॉमर्शियल वाहनों के लिए तीन हजार रूपए का पास और बड़े वाहनों के लिए पांच हजार रूपए का पास बनाया जाएगा। कहा कि गजट नोटिफिकेशन में संशोधन के बाद ही पालिका की चुंगियों पर नई दरों से शुल्क वसूली की जाएगी। बैठक में सभासद मुकेश जोशी, सपना बिष्ट, शीतल कटियार, अंकित चंद्रा, काजल आर्या, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, गजाला कमाल, पूरन सिंह बिष्ट, जीतेन्द्र कुमार पांडे, ललिता दफ ौटी, भगवत सिंह रावत, गीता उप्रेती सहित संजय सिंह कनवाल तथा अमन महाजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *