October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चंदोला ने प्रबंध निर्देशक से की मुलाकात

0
1001435917
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मण्डल विकास निगम नैनीताल के महामंत्री/कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चंदोला के नेतृत्व में महासंघ के शिष्टमंडल ने मंगलवार को निगम के प्रबन्ध निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से वार्ता करने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने की गुजारिश की।
चंदोला ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लिमिटेड0 के अध्यक्ष दिनेश गुरूानी निगम की सेवाओं से सेवानिवृत हो चुके है। चंदोला ने कहा कि मंगलवार को निगम मुखयालय में संघ के पदाधिकारियों तथा समस्त कर्मचारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी जिसमें सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि पुन: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लि0 की कार्यकारणी का चुनाव कराने पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबित पड़ी है जिसका सभी कर्मचारी त्वरित समाधान चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन के मामले में शासन से १९ मई २०२५ को जो पत्र प्राप्त हुआ है उसके मुताबिक
निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम के समान कार्य का समान वेतन दिये जाने हेतु शासन द्वारा आखया/रिपोर्ट मोंगी गयी है जो निगम स्तर पर लंबित है। चंदोला ने कहा कि वर्ष २०१८ के उपरान्त कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया है जिस पर भी निगम प्रबंधन को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन किए जाने के लिए अनुमति प्रदान करने की गुजारिश की। शिष्टमंडल में रमेश सिंह कपकोटी वरिष्ठ0 उपाध्यक्ष समेत गौतम आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पीतांबर दुमका वरिष्ठ उपाध्यक्ष,तारा भट्ट कोषाधिकारी,दीपक पाण्डे उपाध्यक्ष/मीडिया सलाहकार सहित विक्रम शाह, संतोष पंत, मंजुल प्रकाश सनवाल, गंगोत्री बिष्ट तथा अंजू गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *