सिपाही धारा क्षेत्र मे रॉक से बोल्डर गिरने से बाल -बाल बचा युवक



नैनीताल। सरोवर नगरी में सिपाही धारा से तल्ला कृष्णापुर जाने वाले मार्ग में रॉक से बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति बाल -बाल बचा। व्यक्ति गणेश सिंह बिष्ट ने बताया जब वह प्रातः लगभग 10:00 बजे घर से काम के लिए निकला था तो बाजार आते वक्त ऊपर रोक से एक बोल्डर उनके आगे आकर गिरा गनीमत रही वह बाल बाल बच गए। पिछले वर्ष भी क्षेत्र में बोल्डर गिरने की सूचना पूर्व पालिका सभासद डी एन भट्ट द्वारा प्रशासन को देने के बावजूद भी क्षेत्र का निरीक्षण नहीं किया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है उक्त स्थान पर लोगों का आवागमन रहता है। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को तत्काल उक्त क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र में तारबाड़ की जानी चाहिए।




















