March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

छात्रों का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण सातवें दिन भी जारी रहा

0
1000692213
012 013
111 222 333

नैनीताल कनालीछीनाl सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित कनालीछीना विकासखंड के छात्रों का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज सातवें दिन भी जारी रहा। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज प्रातः छात्रों को योग प्राणायाम की जानकारी दी गई ।साथ ही छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय बचाओ शपथ लेने के बाद गुरना देवी मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी डाला व विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उसके बाद छात्रो द्वारा सरयू नदी में घाट से चमगाड तक आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ-साथ नदी रेस्क्यू ,क्लिप जंप व छात्रों का पेडलिंग टेस्ट लिया गया। छात्र निगम द्वारा दिए गए राफ्टिंग प्रशिक्षण से उत्साहित हैं। बता दे प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *