September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1000666950
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

श्री राम सेवक सभा प्रांगण मे सदस्यों ने बनाई रंगोली

नैनीतालl सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा में रविवार को सुबह चीर बंधन के साथ रंग डाला गया और सभा के सदस्यों की ओर से रंगोली बनाई गई।
लाल, नीला, पीला, केसरिया, सफेद सहित कुल 7 रंगों के प्रयोग से रंगोली बनाई गई।
इस दौरान पंडित भगवती प्रशाद जोशी ने मंत्रों चार के साथ पूजा संपन्न कराई तथा बिमल चौधरी यजमान रहेl महासचिव जगदीश बवाडी ने बताया कि आज रविवार सात बजकर 45 मिनट से रंग पढ़ गया है और कल सुबह तक रंग पड़ेगा। चीर बंधन के लिए पद्म का पेड़ प्रयोग में लाया जाता है। यह पौंधा पवित्र मन जाता है और धार्मिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। इस पेड़ में जो कपड़े बांधे जाते हैं वह हर परिवार की समुदायिकता को प्रकट करते हैं। इस मौके पर
रंगोली बनाने में हीरा रावत, भीम सिंह कार्की, मुन्ना पंत, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, चिराग बिष्ट और ब्रिज मोहन जोशी एवं बिमल चौधरी ने सहयोग दिया।
इस दौरान मनोज साह,
जगदीश बवाड़ी, अशोक साह ,मुकेश जोशी, बिमल साह, ललित साह, शनि साह, राजेंद्र लाल साह, डॉ मनोज बिष्ट ,देवेंद्र लाल साह , मिथिलेश पांडे ,राजेंद्र लाल साह , प्रॉफ ललित तिवारी ,दीप्ति बोरा किसान नेगी ,रक्षित साह बबली ,सहित श्री रामसेवक सभा के बाल कलाकार आदि मौजूद रहे। बाल कलाकारों ने जनकपुर जाना है ,गणपति सिद्धि करो , अबीर गुलाल की धर ,आज बिराज में होली री रसिया,शिव के मन भय बसे काशी ,एवं झन्न कारों प्रस्तुत कर समा बाधा ।टेबल पर नन्द किशोर साह ,राहुल जोशी तो हारमोनियम में वीरेंद्र सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *