September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य आंदोलनकारी ने भरी हुंकार

0
1000650771
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पहाड़ियों को गाली गलौज पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग पर 10 मार्च को आंदोलन

नैनीताल सरोवर नगरी के खुरपाताल लेक इन होटल में राज्य आंदोलन कार्यों की अहम बैठक इंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में आयोजित की गईl इस दौरान आंदोलन कार्यों ने कहा उत्तराखंड की अस्मिता स्वाभिमान पर चोट करने वाले को उत्तराखंड बर्दाश्त नहीं करेगा। सदन में
गालीबाज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर 10 मार्च सोमवार को राज्य आंदोलनकारी प्रदेश भर में करेंगें प्रदर्शन और देंगे ज्ञापन।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी की बैठक में उत्तराखंड की अस्मिता एवं स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वाले गालीबाज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी 10 मार्च सोमवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। विधानसभा के अंदर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा जिस तरह से असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया उसे न केवल समूचा उत्तराखंड बल्कि पूरा देश शर्मसार है। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, भुवन जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार ,भारतीय जनता पार्टी गालीबाज अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिससे राज्य की जनता आहत है एवं आक्रोशित है।
बैठक मे प्रदेश के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए एक समिति के गठन का एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य आंदोलनकारी को मिलने वाले आरक्षण, सम्मानराशि में विसंगतियां आरक्षण एवं पेंशन में विसंगतियों को दूर करने तथा छूटे राज्य आंदोलनकारीयों के चिन्हीकरण की मांग की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कंचन चंदोला, लक्ष्मी नारायण लोहनी, पान सिंह रौतेला, लीला बोरा,योगेश सती, राजेंद्र खुल्बै, चंद्रशेखर जोशी, बृजमोहन सिजवली, मनमोहन सिंह कंनवाल, कमलेश चंद्र पांडे, महेश चंद्र जोशी, दीवान सिंह कनवाल, हीरा सिंह बिष्ट गिरीश चंद्र जोशी, वीरेंद्र चंद्र जोशी, हेम पाठक, संजय सिंह विष्ट, मुनीर आलम, जगदीश चंद्र तिवारी, पीतांबर तिवारी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप चंद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र वारियाल, महेश पन्त , भगवान पाठक, मुकुल कांडपाल, देवेंद्र विष्ट, प्रदीप अनरिया आदि थे। संचालन पान सिंह सिजवाली ने कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *