November 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वनस्पति विज्ञान विभाग में रीता सचान ने अपनी

0
1006288653
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न की

नैनीताल। सरोवर नगरी मे कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज रीता सचान ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न की । परीक्षा शक्मभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रॉफ वाई विमला ने पूर्ण की ।रीता ने अपना शोध कार्य काशीपुर महाविद्यालय वनस्पति की डॉ स्नेह लता तथा विभागाध्यक्ष वनस्पति प्रॉफ ललित तिवारी के निर्देशन में पूर्ण की ।रीता ने वीड फ्लोरा एंड एलेलोपैथिक इफेक्ट ऑफ सेलेक्टेड वेड्स इन डिस्ट्रिक्ट उद्यम सिंह नगर उत्तराखंड विषय पर पूर्ण की । वनस्पति विज्ञान विभाग में स्वाति नायडू ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा सम्पन्न की ।ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न परीक्षा में जे एन यू के प्रॉफ के जी सक्सेना ने मौखिक परीक्षा पूर्ण कराई । सवारी ने अपना शोध कार्य डॉ किरण बरगली तथा डॉ सुरेंद्र बरगली के निर्देशन में पूर्ण किया । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने परीक्षा सम्पन्न कराई । स्वाति ने डिस्ट्रीब्यूशन , वैरिएबिलिटी इकोलॉजिकल , ऐंड कंजर्वेशन स्टेटस ऑफ रोडोडेंड्रोंस इन कुमाऊं हिमालय विषय पर शोध किया । मौखिकी परीक्षा में। डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हिमानी कार्की ,लता नितवाल ,भावना ,पूजा ,एकता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *