सरोवर नगरी सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में हुए विविध अनुष्ठान


नैनीताल । सरोवर नगरी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का ५५७वां प्रकाश पर्व पर मंगलवार को नैनीताल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बता दें इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजा। अरदास, अखंड पाठ साहिब के भोग और कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया इसमें बड़ी संखया में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर ऑल सेंट्स, सेंट मेरीज और शेरवुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का लंगर चखा, इस दौरान बच्चों को सिख परंपरा और गुरु नानक देव जी के संदेशों से भी रूबरू होने का अवसर मिला।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर वर्ष गुरुद्वारा साहिब में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व के उपलक्ष्य में २१ से २३ नवंबर को शहर में प्रभात फेरियां निकाली गईं, सुबह गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गया जिसके बाद अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और कीर्तन दरबार आयोजित हुआ,दिन में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर बरताया गया जो शाम तक जारी रहेगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शाम को आतिशबाजी भी गयी। पूरे आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर गुरु नानक देव जी के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा।इस दौरान सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरप्रीत सिंह समेत संदीप सिंह, जसनीत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा हरप्रीत व तरणवीर आदि मौजूद रहे।

























