November 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी झील के चारों ओर प्रशासन द्वारा बनाए गए टिकट काउंटरो पर सवाल उठाए

0
1006253323
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने

लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने और वीडियो में सुने पुनीत ने क्या कहा

नैनीताल सरोवर नगरी में तल्लीताल से मल्लीताल तक बने सभी बोट स्टैंडो पर प्रशासन द्वारा झील के तरफ कंक्रीट से निर्मित टिकट काउंटर (हट्स) का निर्माण किया गया है। इस संदर्भ में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष और व्यापारी नेता पुनीत टंडन ने प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए बताया विभागीय समन्वय के अभाव में हैंडओवर में फंसे होने और रखरखाव तथा मुख्य उद्देश्य से वंचित।
बीते चार-पांच माह पहले हमारे द्वारा झील के चारों तरफ बनाए गए भारी कंक्रीट से निर्मित हट्स पर सवाल उठाए गए थे। तब दो से तीन दिन के भीतर उन्हें ‘निर्माणाधीन’ से ‘निर्मित’ दिखा दिया गया, ताकि हमारे द्वारा इस विषय में आगे कोई पूछताछ या सवाल न उठाया जा सके। आज हालात यह हैं कि इन्हें बने हुए लगभग चार-पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन ये विभागों के आपसी समन्वय की कमी के कारण अटके पड़े हैं। नगर पालिका, कुमाऊं मंडल विकास निगम (जिसने इसे बनाया) और पर्यटन विभाग—तथा इनका वह मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है जिसके लिए इन्हें बनाया गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि इनका हैंडओवर हुआ है या नहीं। हालत इनके खराब होते तथा चारों तरफ़ गंदगी से घिरे ये खंडहर बनने की राह पर। साथ ही पहले से बने टिकट घर आदि भी ज्यों के त्यों पड़े हैं। जब इन्हें हटाना नहीं था, तो फिर ये नए इन्हें बनाया ही क्यों गया? और यदि इन्हें बनाना था, तो रखरखाव व संचालन की स्पष्ट व्यवस्था क्यों नहीं की गई? और बाक़ी के वैसे के वैसे क्यों खड़े हैं। साथ ही, साफ-सफाई और जवाबदेही (अकाउंटेंबिलिटी ) जैसी बुनियादी चीजें भी किसी विभाग की जिम्मेदारी में नहीं दिखतीं। जब हैंडओवर ही नहीं हुआ, तो आखिर इन्हें क्यों बनाया गया? ये हट्स झील के पानी खास तौर से एक बिल्कुल झील किनारे/बेड (Bed) पर बना है। जहाँ लगातार पानी की मार पड़ रही है और काई जम रही है। किसी भी समय इनके धंसकर झील में समा जाने का खतरा बना हुआ है।
ऐसी महत्वपूर्ण बातें पहले क्यों नहीं देखी जातीं? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा और जवाबदेही किसकी तय होगी? पुनीत ने बताया फिलहाल ये हट्स एक तमाशा बनकर रह गए हैं और सरकारी धन के दुरुपयोग व बर्बादी के सिवा इनका कोई उपयोग होता नहीं दिख रहा है। झील के चारों तरफ कंक्रीट के ऐसे निर्माण तो पहले ही नहीं होने चाहिए थे; इसके बजाय फाइबर या हल्के अस्थायी ढांचे का उपयोग किया जाना चाहिए था। अब जब ये बन ही गए हैं, तो जिस उद्देश्य से इन्हें बनाया गया है, उसे तुरंत पूरा किया जाए। इनका सही उपयोग शुरू कर इन्हें सक्रिय किया जाए और आसपास फैला अनावश्यक तामझाम वहाँ से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *