November 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर

0
1006224317
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आगामी 27 नवंबर को पदोन्नति वेतनमान की मांग को लेकर विशाल रैली को सफल बनाने के लिए वर्चुअल बैठक हुई आयोजित

नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 27 नवंबर को पदोन्नति व पूर्व की भांति 10 16 तथा 26 एसीपी की मांग को लेकर आयोजित होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जनपद शाखा नैनीताल द्वारा रविवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारियों, कर्मचारियों की भागीदारी और जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को रैली में पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि प्रदेश में कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे कर्मचारियों को अत्यधिक मानसिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन पदोन्नति वेतनमान न मिलने से उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। आगामी 27 नवंबर को जनपद नैनीताल से बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली में प्रतिभाग करेंगे और अपनी मांग को मजबूती से रखेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के प्रांतीय संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर एसीपी का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है। सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों पर गंभीरता से विचार करे और जल्द से जल्द उनका समाधान करे। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि 27 नवंबर को पदोन्नति वेतनमान तथा 10, 16 तथा 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी देने के लिए सभी कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि यही एकता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में परिषद के मंडलीय महामंत्री शशि वर्धन अधिकारी, महामंत्री उमेश सनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार बेग, कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एवं परिषद कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट, डीसीबी परिसर शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एम बी पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, विवेक सिंह, विवेक पाल, आनंद पांडे, हिमेश रावत,संजय भूपाल सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के अंत में रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *