प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रोटरी क्लब द्वारा कल सोमवार 23 नवंबर को
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों के साथ एल्यूमिनी मीट का होगा आयोजन: मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना


नैनीताल सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय द्वारा कल सोमवार 23 नवंबर को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों के साथ एल्यूमिनी मीट का आयोजन करने जा रहा है। बता दे इसमें रोटरी क्लब भी प्रतिभाग कर रहा है जानकारी के अनुसार हिंदी स्कूलों में एल्यूमिनी मीट का आयोजन पहली बार भव्य तरीके से आयोजित करने जा रहा है। इससे पूर्व शहर के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में एल्यूमिनी मीट कार्यक्रम का आयोजन कर चुका है इस दौरान रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की प्रातः 10:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा और उसके पश्चात पूर्व छात्रों और अतिथियों का आगमन, उसके बाद पंजीकरण प्रातः 10:45 बजे प्रारंभ हो जाएगा।एनसीसी कैडेटों द्वारा एनसीसी परेड, इसके बाद परेड में पूर्व छात्रों की भागीदारी प्रातः 11:10 बजे
आचार्य नरेंद्र देव हॉल में पूर्व छात्रों का प्रवेश, उसके बाद पारंपरिक तिलक और चंदन समारोह11:20 पूर्वाह्न
दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ औपचारिक उद्घाटन 11:30 बजे
प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत भाषण
11:40 पूर्वाह् छात्रों और पूर्व छात्र शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन (हल्का जलपान और चाय) दोपहर 12:00 बजे
यादें – पूर्व छात्र अपनी यादें और अनुभव साझा करते हैं
दोपहर 12:10 बजे विद्यालय के पूर्व छात्र श्री अनिल नेगी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति
दोपहर 12:30 बजे
पूर्व छात्रों के लिए मनोरंजक खेल और इंटरैक्टिव गतिविधियाँ 01:00 अपराह्न
दोपहर का भोजन
02:00 अपराह्न स्कूल कैम्पस का दौरा और पुरानी यादें ताज़ा करते हुए मेमोरी लेन पर चलना, 02:30 अपराह्न समापन समारोह आचार्य नरेंद्र देव हॉल में वापसी: पूर्व छात्र बातचीत सत्र – विचारों, अनुभवों और सुझावों को साझा करने के लिए एक खुला मंच उसके बाद
स्कूल द्वारा पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह की प्रस्तुति, जिसके बाद कार्यक्रम का औपचारिक समापन होगा।

























