November 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल की बेटी  मृणालिनी पांडेय ने भारत-रूस कला प्रदर्शनी में बढ़ाया उत्तराखंड और सरोवर नगरी  का मान

0
1006221953
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

-पद्मश्री शहनाज हुसैन ने पसंद कीं और खरीदीं मृणालिनी की दो बड़ी पेंटिंग्स

नई दिल्ली/नैनीताल । नैनीताल की कलाकार मृणालिनी पांडेय ने नई दिल्ली स्थित रशियन हाउस एंबेसी ऑफ  द रशियन फेडरेशन में आयोजित प्रतिष्ठित भारत रूस कला प्रदर्शनी में देवभूमि  उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
बता दें १३ नवंबर से शुरु हुए और २३ नवंबर (सोमवार) तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारत और रूस के चयनित २५-२५ कलाकारों ने भाग लिया जिनमें २५ भारतीय कलाकारों में देवभूमि उत्तराखंड से चयनित एकमात्र कलाकार मृणालिनी पांडेय रहीं। रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र के निदेशक अलेकजेडर डोडोनोव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी का मकसद दोनों देशों के बीच कला एवं संस्कृति के आदान.प्रदान और मैत्रीपूर्ण संबंधों को सशक्त करना था।
प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि पद्मश्री शहनाज हुसैन ने मृणालिनी की उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत पर आधारित समकालीन कलाकृतियों की विशेष सराहना की और उनकी दो बड़ी पेंटिंग्स खरीदकर अपने संग्रह में शामिल की। मृणालनी के मुताबिक यह कामयाबी नैनीताल और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।
बता दें मृणालिनी पिछले १५ वर्षों से अधिक समय से कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह डिप्लोमा इन फाइन आट्र्स से प्रशिक्षित कलाकार होने के साथ एक प्रोफेशनल इंजीनियर भी हैं और वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कलाकृतियां दिल्ली की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं एवं प्रदर्शनी स्थलों जैसे इंडिया हैबिटेट सेंटर, भारत मंडपम ,आर्टिजऩ आर्ट गैलरी तथा विभिन्न सरकारी कला दीर्घाओं में प्रदर्शित हो चुकी हैं। नैनीताल में स्कूली शिक्षा के दौरान कला प्रतियोगिताओं से शुरू हुआ उनका सफ र तत्कालीन राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के हाथों उनकी पेंटिंग के लिए गवर्नर पुरस्कार प्राप्त करने तक पहुंचा। मृणालनी की मानें तो फाइन आट्र्स के प्रशिक्षण ने उनके विचारों और जीवन को देखने के दृष्टिकोण को नई गहराई दी।मृणालिनी कैनविसीटी:द हाउस आफ आटर््स नाम से अपना ऑनलाइन आर्ट प्लेटफ ॉर्म भी संचालित करती हैं जिनमें वे उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं एवं जनजातियों, जैसे जौनसारी, भोटिया और रोंगपा आदि की जीवनशैली और विरासत को चित्रों तथा जानकारीपूर्ण वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करती रही हैं। उनके द्वारा जौनसारी जनजाति पर बनाया गया एक वीडियो भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स द्वारा भी इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा। मृणालिनी अपनी कला से युवा कलाकारों को प्रेरित करती हैं। मूल रूप से नैनीताल निवासी मृणालिनी अपने पिता  संतोष कुमार पांडेय, माता माया पांडेय व  गुरुजनों के प्रोत्साहन और अपने इष्टदेव श्री गंगनाथ जी के आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *