ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने गूगल में चयनित कार्तिकेय वारियाल को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

भीमताल। प्लेसमेंट कामयाबियों में एक और उल्लेखनीय कामयाबी जोड़ते हुए ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के २०२७ बैच के छात्र कार्तिकेय वारियाल की सफलता का जश्न मनाया। कार्तिकेय ने विश्व की अग्रणी टेनोलॉजी कंपनी गूगल में ६१.३६ लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर प्रतिष्ठित प्लेसमेंट हासिल किया है। इस कामयाबी के उपलक्ष्य में आयोजित प्लेसमेंट सममान समारोह २०२६ में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशं के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डा. कमल घनशाला मुखय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस असाधारण कामयाबी को समानित करते हुए प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने कार्तिकेय को प्रशस्ति चिह्न, ट्रॉफ ी एवं एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। यह सममान उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कामयाबी के प्रति सराहना का प्रतीक रहा।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्तिकेय और उनके माता पिता का स्वागत किया तथा इस गौरवपूर्ण कामयाबी पर उन्हें बधाई दी। भीमताल परिसर की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने वर्ष २०११ में कुमाऊं क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा और यहां गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों की पहुंच तक लाने के उद्देश्य से संस्थान की स्थापना के पीछे की सोच को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका यह विजन इस विश्वास पर आधारित था कि इस क्षेत्र के लोगों की आंखों में बड़े सपने हैं और जीवन में कुछ हासिल करने की प्रबल इच्छा है। क्षेत्र की प्रतिभा और संभावनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भीमताल परिसर के विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति केंद्रितए आत्मप्रेरित और मजबूत संस्कारों से जुड़े हुए हैं। उनके लक्ष्य स्पष्ट हैं और उन्हें हासिल करने का दृढ़ संकल्प भी उनमें है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों में चयन कभी संयोग से नहीं होता बल्कि व्यक्तिगत समर्पण, निरंतर मेहनत और दृढ़ता से अर्जित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कार्तिकेय की यह कामयाबी वैश्विक मानकों तक पहुंचने के उनके अपने संकल्प और प्रतिबद्धता का परिणाम है जबकि विश्वविद्यालय ने उन्हें आवश्यक मंचए मार्गदर्शन और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया। अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान अबसर परिवार का होता है जो उन्हें सही माहौल संस्कार और प्रोत्साहन प्रदान करता है ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
इसके बाद प्रो. घनशाला ने कार्तिकेय के पिता को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कार्तिकेय की सफलता की यात्रा को संवारने में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के अमूल्य योगदान और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए कार्तिकेय वारियाल ने गूगल में चयन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मार्गदर्शनए मेंटरशिप और अवसरों के लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जूनियर्स को संबोधित करते हुए स्पष्ट विजन रखनेए निश्चित लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तेजी से बदलते टेनोलॉजी के क्षेत्र की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मजबूत बुनियादी ज्ञानए स्वतंत्र सोच और समस्या समाधान कौशल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे । एआई का उपयोग सीखने के एक साधन के रूप में करें न कि उस पर निर्भर बनें। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने अपने माताण्पिता के अटूट सहयोग, प्रोत्साहन और त्याग के प्रति आभार व्यक्त कियाए जो उनकी पूरी सफलता की यात्रा में निरंतर शक्ति का स्रोत बने रहे।कार्तिकेय की यह कामयाबी इस बात का प्रमाण है कि केंद्रित महत्वाकांक्षाए दृढ़ संकल्प और सही शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से कया कुछ हासिल किया जा सकता है। यह कामयाबी कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करने के प्रति ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। यह समारोह केवल एक असाधारण प्लेसमेंट का उत्सव नहीं था बल्कि एक विद्यार्थी के सपनों व उसके परिवार के त्याग और आकांक्षाओं को कामयाबियों में बदलने के लिए समर्पित एक संस्थान के विजन का भी उत्सव था।

























