November 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारी को पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने शपथ दिलाई

0
1006186331
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित नगर पालिका में पर्यावरण मित्रों की संस्था  देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को पालिका सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया।इस दौरान अध्यक्ष पद पर धर्मेश प्रसाद मर्दान, उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार, महासचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार पवार और उपसचिव पद पर मुकेश कुमार ने शपथ ली।समारोह में सभासद गीता उप्रेती, ललिता दफौटी, शीतल कटियार, नामित सभासद मीनू बुदलाकोटी, पूरन बिष्ट, नामित सदस्य मनोज पवार, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार, निकाय कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन चिलवाल, रितेश कपिल, जगदीश गौड़, मनीष कीर्ति, आकाश, हंसा बहुगुणा, दीपराज मर्दान, अधिष्ठान लिपिक राहुल कुमार वाल्मीकि, सचिन कुमार जनौटा, नितिन कुमार मर्दान, मोहित बेनीवाल, राहुल कुमार, दीपक कुमार, अजय ओमी, ललित कुमार, मनोज कुमार, हेम सागर, अनिल कुमार, शंकर कुमार, वीरेंद्र कुमार, विमल कुमार, मंजीत सहदेव, धीरज कटियार, विनोद कुमार, संजय सिरोही, करन कुमार, सोनी सैलवान, गीता ईरोज, रंजीता, संतोष देवी व तारा देवी सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *