November 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल के जन्मदिन पर ‘क्लीन नैनीताल’ ने सफाई अभियान चलाकर दिया उपहार

0
1006186007
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

झील किनारे और बरसाती नालों से निकले 50 से अधिक कट्टे कूड़ा कचरा

स्वच्छता अभियान में मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत ने टीम के साथ लिया सफाई अभियान में हिस्सा

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज जन्म दिवस पर
‘क्लीन नैनीताल’ टीम द्वारा शहर में एक व्यापक और प्रेरणादायक मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के दौरान टीम के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर लेकसाइड (झील किनारे) तथा केनेडी रोड से 50 से अधिक कट्टे कचरा एकत्रित किया। इस सफाई अभियान के दौरान एक अत्यंत चिंताजनक तस्वीर सामने आई, जहाँ झील में पानी ले जाने वाले बरसाती नाले कचरे के भारी ढेरों से पूरी तरह अटे पाए गए, जिनमें ज्यादातर घरेलू सामान और प्लास्टिक की बोतलें शामिल थीं। ‘क्लीन नैनीताल’ के संस्थापक आशु निग़म ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा , यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि नैनीताल झील में गिरने वाले बरसाती नालों में कचरे के विशाल ढेर बहकर जा रहे हैं, जो हमारी प्राकृतिक धरोहर के लिए एक बड़ा खतरा है। हालांकि, हम इस गंभीर कचरा प्रबंधन समस्या से निपटने और शहर को बचाने के लिए अपने ऐसे स्वच्छता अभियानों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखेंगे।” टीम के सदस्य प्रशांत तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मेगा ड्राइव में ‘माँ नैना देवी व्यापार मंडल’ के अध्यक्ष पुनीत टंडन अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के इस अनुकरणीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नैनीताल का प्रत्येक नागरिक आगे आए, शहर को बचाने के लिए हाथ बढ़ाए और जन-जागृति की एक सशक्त लहर पैदा करे। अभियान के दौरान ‘शिपरा कल्याण समिति’ से जुड़े जगदीश नेगी ने उपस्थित लोगों और स्वयंसेवकों को प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ‘इको ब्रिक’ (Eco Brick) पद्धति का प्रदर्शन करते हुए समझाया कि इस सरल तकनीक के उपयोग से न केवल प्लास्टिक कचरे को ठिकाने लगाया जा सकता है, बल्कि हर घर में रीसाइक्लिंग की स्थायी प्रणालियाँ भी विकसित की जा सकती हैं।

प्रशांत तिवारी ने आगे बताया कि यह मेगा ड्राइव एक अपार सफलता रही, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नैनीताल के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और “क्लीन एंड ग्रीन नैनीताल” के विजन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया, ताकि एक स्वस्थ नैनीताल का निर्माण हो सके और प्रत्येक व्यक्ति में नागरिक बोध जागृत किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डा॰ सरस्वती खेतवाल ने टीम क्लीन नैनीताल के नगर को स्वच्छ रखने की इस पहल की खासा सराहना करी।

इस विशेष स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता महाअभियान में आशु निगम, शिखा रावत, निहारिका चौबे, यश गर्ग, मोहित पांडे, प्रशांत तिवारी, शिवांग साह, दिवा शाह, कोविद भट्ट, तन्मय कांडपाल, श्रीकांत, संदीप, जयंत चौधरी, फैसल, समरीन, दीपक, ज्योति, पाखी, लगिमा, कृपा, हरनाममन, कामना, दीक्षा, कृष्णा, ऋतिक, समीर, पुनीत टंडन, और जगदीश नेगी सहित तमाम स्थानीय निवासियों और अन्य स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपना श्रमदान दिया और शहरवासियों को स्वच्छता का एक मजबूत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *