November 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के तत्वाधान में कुविवि अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला-पुरुष प्रतियोगिता हुई आयोजित

0
1006186174
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर द्वारा
स्पोट्र्स स्टेडियम रुद्रपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता सेपक टाकरा महिला-पुरुष का आयोजन कराया गया।
प्राचार्य डॉ. कुंदन सिंह राठौर के मुताबिक प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबन्धित महाविद्यालय एवं परिसर (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, एम बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर,  एसी गुडिय़ा आईएमटी कॉलेज काशीपुर, पॉल कॉलेज हल्द्वानी तथा डीएसबी परिसर नैनीताल) की महिला एवं पुरुष टीम के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखय अतिथि प्रो.डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज  रुद्रपुर एवं प्रो.डी.डी.जोशी द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
 प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रेगु इवेंट में का फ ाइनल मैच डीएसबी नैनीताल तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने नैनीताल को सीधे सेटों में २-० से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के डबल इवेंट का फ ाइनल मैच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने रुद्रपुर को सीधे सेटों में २-० से हराकर जीत हासिल की जबकि महिला वर्ग मे रेगु तथा डबल इवेंट में ट्रायल मैच का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। समापन सत्र के अवसर पर मुखय अतिथि सीडीओ ऊधम सिंह नगर देवेश शासनी तथा पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ नागेंद्र शर्मा द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं ट्रॉफ ी देकर सममानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *