November 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बजून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भव्य कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने

0
1006140451
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को किया याद

ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और जनसमस्याओं पर हुआ संवाद

नैनीताल। विधानसभा नैनीताल के समीप वर्ती न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले महान राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, बलिदान और योगदान को याद करते हुए उनके सपनों का समृद्ध एवं विकसित उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा महामंत्री ग्रामीण मंडल नैनीताल गौरव गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता नीमा कनवाल, मंजू आर्या, चंद्रशेखर कार्की, विक्रम कनवाल सहित क्षेत्र की महिला शक्ति के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर हैउ

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को याद करने और राज्य के विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री गौरव गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हमारे महान पूर्वजों के अथक संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। यह अवसर उन सभी महान आंदोलनकारियों को नमन करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहने के संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर उत्तराखंड को देश के सबसे समृद्ध, आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पण भाव से कार्य करना होगा। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने वाले समस्त क्षेत्रवासियों एवं महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया।
सामाजिक कार्यकर्ता नीमा कनवाल ने महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और स्वरोजगार के विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और महिला सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमारे महान पूर्वजों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप हुआ है। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों को साकार करते हुए उत्तराखंड को देश के समृद्ध एवं अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए मिलकर कार्य करें।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
हेम आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून सहित कठोर कानून बनाने के साथ- साथ महिला सम्मान, शिक्षा, किसानों के हितों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलसुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रदेश के विकास में सहभागी बनने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भी भाजपा को अपना समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में स्थापित करने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

महिला शक्ति ने रखीं क्षेत्रीय समस्याएं, विकास के मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय महिला शक्ति और ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, जनसुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण की सेवा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेम आर्य के अतिरिक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता नीमा कनवाल, मंजू आर्या, शीला देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, डॉली देवी, भगा देवी , रेखा देवी, हेमा देवी,शांति देवी, चंद्रशेखर कार्की, विक्रम कनवाल, सहित क्षेत्र की महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *