November 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र  कार्तिकेय प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनी गूगल में  फुल.टाइम ऑफर के लिए हुए चयनित

0
1006125896
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल।कुमाऊँ क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ते हुए ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने एक और उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है। विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के वर्ष २०२७ बैच के छात्र कार्तिकेय वारियाल को प्री.प्लेसमेंट ऑफ र के माध्यम से गूगल में प्रतिष्ठित फुल.टाइम सॉफटवेयर इंजीनियरिंग पद पर रिकॉर्ड वार्षिक पैकेज के साथ चयनित किया गया है।
बता दें कि हल्द्वानी के भगवानपुर तल्ला निवासी कार्तिकेय की यह कामयाबी न केवल उनकी व्यक्तिगत सफ लता है बल्कि पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है। यह कामयाबी दर्शाती है कि पहाड़ों में निखरी प्रतिभाएं वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।यह कामयाबी गूगल के साथ ग्राफिक एरा के लगातार मजबूत होते संबंधों और विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट परिणामों को और सुदृढ़ करती है। इससे पहले वर्ष २०२६ बैच की बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा विभा चंदोला का गूगल में ५४.८४ लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ था। इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष २०२६ बैच की चार छात्राओं प्राची शाह, गुंजन भानवाल व विभा चंदोला और रिचारानी राजाराम टारसे का गूगल में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था। लगातार मिल रही ये सफलताएं दर्शाती हैं कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी कंपनियों में अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कोडिंग पर मजबूत पकड़, नियमित प्रतिस्पर्धात्मक प्रोग्रामिंग अभयास और समस्या समाधान की उत्कृष्ट क्षमता ने कार्तिकेय को गूगल तक पहुंचाया। इसी के परिणामस्वरूप उन्हें गूगल के प्रतिष्ठित सॉफटवेयर इंजीनियरिंग समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए साक्षात्कार का अवसर मिला। उन्होंने डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिदम, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान पर आधारित दो कठिन तकनीकी साक्षात्कार सफलतापूर्वक पास किए और चयनित इंटर्न के रूप में अपनी जगह बनाई।कार्तिकेय ने अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि गूगल तक पहुंचने के उनके सफर में नियमित कोडिंग अभयास, समस्या समाधान पर विशेष ध्यान और तकनीकी कौशल को लगातार बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी १२ सप्ताह की इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने गूगल मैप्स टीम के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने ऐसा टूल विकसित करने में योगदान दिया जो मैन्युअल जांच के लिए चिह्नित फर्जी एवं संदिग्ध रिव्यू की पहचान करने में मूल्यांकनकर्ताओं की सहायता करता है। इस अनुभव ने उन्हें वास्तविक इंजीनियरिंग चुनौतियों और वैश्विक स्तर पर संचालित तकनीकी प्रणालियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद उन्हें अंतिम परिणाम के लिए लगभग चार महीने इंतजार करना पड़ा। अंतत: उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतिष्ठित फुल.टाइम प्री.प्लेसमेंट ऑफ र प्राप्त हुआ।
बता दें यह निरंतर कामयाबियां ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डा. कमल घनशाला की दूरदर्शी सोच को प्रतिबिंबित करती हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी विकास व नवाचार और उद्योगोन्मुखी शिक्षण पर उनके विशेष जोर ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार किया है जहां विद्यार्थियों को पारंपरिक सीमाओं से आगे बढक़र लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। विश्वविद्यालय में व्यावहारिक शिक्षा, तकनीकी तैयारी, प्रतिस्पर्धात्मक प्रोग्रामिंग और निरंतर मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिससे विद्यार्थी प्रतिष्ठित वैश्विक अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का भीमताल परिसर कुमाऊँ क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा है। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जोडक़र विश्वविद्यालय यह साबित कर रहा है कि पहाड़ों की प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं और भौगोलिक सीमाएं कभी भी उनकी महत्वाकांक्षाओं के आड़े नहीं आ सकतीं।भीमताल परिसर के निदेशक ने कार्तिकेय को इस उत्कृष्ट उपलबधि पर बधाई दी तथा उनकी सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकोंए मार्गदर्शकों और परिवार के प्रयासों की सराहना की। ऐसी उल्लेखनीय कामयाबियों के साथ विश्वविद्यालय भविष्य में भी कई और वैश्विक सफलता की कहानियां गढऩे के लिए प्रतिबद्ध है ताकि कुमाऊँ की नई पीढ़ी बड़े सपने देखने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *