इतिहास विभाग की ओर से किया गया कुलसचिव प्रो.साह का स्वागत

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के इतिहास विभाग की ओर से विभाग के प्राध्यापक व वर्तमान में कुविवि के कुल सचिव प्रो. रितेश शाह को इतिहास विषय के अन्तर्गत शोध कार्य के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी शिमला में यूजीसी आईवीसी एसोसिएटशिप मिलने पर हर्ष व्यक्त कर प्रो.साह का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।
बता दें प्रो. रितेश शाह अब देवभूमि उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश राज्य के जल संरक्षण प्रणाली पर तीन वर्ष के लिए शोध करेंगे। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संजय कुमार टमटा एवं विभागीय सदस्यों द्वारा उनको पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल समेत प्रो. संजय घिल्डियाल, पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, इतिहास विभाग के डॉ. मनोज सिंह बाफि ला, डॉ. भुवन चंद शर्मा, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, डॉ. हर दयाल सिंह जलाल, डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी,डॉ. वीरेंद्र पाल तथा अनूप कुमार व डा. भुवन चंद्र आर्य व इतिहास विभाग के शोधार्थी उपस्थित रहे।

























