कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर लोअर माल रोड में यातायात किया सुचारू
लगभग 14 महीने बाद यातायात के लिए खुला लोअर माल रोड


नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले लगभग 14 महीनो से लोअर माल रोड में चल रहा निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और आज सोमवार को शाम लगभग 6:00 बजे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक सरिता आर्या द्वारा विभागीय अधिकारियों के समक्ष हरी झंडी दिखाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू किया गया। इस दौरान कई भाजपा नेता इसके गवाह बने। उनके समक्ष हरी झंडी दिखाकर सुचारू यातायात खोल दिया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक, विधायक सरिता आर्या, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना एवं जिला महामंत्री रंजन बर्गर प्रांतीय खंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत तथा नीतू जोशी,एई तुलाराम टम्टा, अभियंता विवेक धर्मशत्रु, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

























