October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गरमपानी मंडल में राज्यसभा सांसद बनने के बाद प्रथम आगमन पर दिनेश आर्य का हुआ भव्य स्वागत

0
1005949969
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधायक सरिता और भाजपा नेता हेम आर्य भी रहे प्रमुख रूप से मौजूद

गरमपानी नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी गरमपानी मंडल में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद थे हैक सरिता आर्या और भाजपा नेता हेम आर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सांसद दिनेश आर्य के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की भावना भी व्यक्त की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया संगठन के प्रति समर्पण
गरमपानी मंडल में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक रहा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता मिलेगी और संगठन जनसेवा के कार्यों को नई गति देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता हेम आर्य सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद दिनेश आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल प्रभारी प्रकाश आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अम्बा दत्त आर्य, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबान सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री राकेश कपिल, भगवत सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह एवं योगेश सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *