October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जन जागरुकता अभियान के तहत दी गई जानकारी

नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत ‘जागरुकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार’, हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी थीम पर जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में वृहद जन जागरुकता अभियान**
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में समस्त जिले के विद्यालयों में जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012(पोक्सो एक्ट) के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही गुड़ टच, बैड टच,बाल अधिकार, बाल संरक्षण, नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 से सम्बंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। उपरोक्त के अनुपालन में श्री सुधीर तोमर अपर जिला न्यायाधीश,पाक्सो नैनीताल द्वारा निर्मला कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी,श्रीमति सविता चमोली अपर जिला न्यायाधीश पाक्सो हल्द्वानी द्वारा सेंट थ्रेसा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी,श्री रवि शंकर मिश्रा,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, श्रीमती पारुल थपलियाल सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के द्वारा शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज तल्लीताल नैनीताल, श्रीमती बुशरा कमाल सिविल जज सी0डी0 हल्द्वानी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा हल्द्वानी,सुश्री मीनाक्षी दुबे सिविल जज रामनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर ,सुश्री मीनाक्षी शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी,श्री प्रतीक कपिल सिविल जज धारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धारी, नैनीताल में भी विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के विद्वान पैनल अधिवक्ता श्री सोहन तिवारी तारा आर्या,अरुण सिंह जी द्वारा भी स्कूलों में जागरूक शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *