October 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएसए बास्केटबॉल ग्राउंड में

0
1005826416
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊं विश्वविधालय की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केट बॉल प्रतियोगिता मे

एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी ने ट्रॉफी की अपने नाम

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केट बॉल प्रतियोगिता एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी ने जीती कड़े फाइनल मुकाबले में एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी ने पी एन जी कॉलेज रामनगर को अतिरिक्त समय में 50 के मुकाबले 60 अंकों से फाइनल जीता । अंतर महाविद्यालय महिला बास्केट बॉल डी एस ए के बास्केट बॉल कोर्ट में खेली गई जिसका उदघाटन नंगपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने रिबन काट कर किया ।इस अवसर पर डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि खेल शरीर को तंदुरुस्त रखता है तथा दिमाग को भी बेहतर करता है । खेल युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य भी है ।
निदेशक डी एस बी परिसर प्रोफ़ संजय पंत ने सभी का स्वागत किया तथा कहा खेल जीवन की सकारात्मक पहल है । डी एस ए के महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि खेलेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया डी एस ए हर खिलाड़ी तथा खेल के लिए समर्पित है । आयोजक सचिव स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं यूनिवर्सिटी तथा फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने टूर्नामेंट के रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी का स्वागत किया । सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर ,बैच लगाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने करते हुए कहा कि बास्केट बॉल 1891 से प्रारंभ हुआ तथा 1936 के बर्लिन ओलंपिक तथा 1976 के मॉन्टल ओलंपिक में महिला बास्केट बॉल शुरू हुआ । प्रतियोगिता में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर कालेज फॉर कॉमर्स हल्द्वानी ,राधे हरि पी जी कॉलेज काशीपुर , डी एस बी परिसर नैनीताल , एस बी एस पी जी कॉलेज रुद्रपुर ने भी प्रतिभाग किया । टूर्नामेंट नॉक आउट नियम पर खेला गया। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि डीन एजुकेशन कुमाऊं यूनिवर्सिटी प्रॉफ ललित तिवारी , स्पोर्ट्स एम्बेसडर डॉ नागेन्द्र शर्मा ,डॉ पुष्कर बिष्ट तथा डॉ संतोष कुमार ने विजेताओं को मेडल तथा ट्रॉफी प्रदान किया ।
इस मौके पर अनीता रावत ,अपूर्व बिष्ट चारु ,लाल सिंह ,डॉ नीमा , लोकेश पांडेय ,डॉ राहुल ,जीवन भट्ट ,डॉ सुरेंद्र ,डॉ हेमा सिंह ,डॉ रुचि साह के साथ स्पोर्ट्स एम्बेसडर पूर्व स्फूर्त ऑफिसर डॉ नागेन्द्र शर्मा ,जसपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्कर बिष्ट सहित , पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी डी एस ए भुवन बिष्ट ,टेक्निकल टेबल पर हरीश जोशी , हरीश चौधरी ,विनोद ,फरीद ,,ज्ञान ,दीपक , फरदीन रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *