कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति
प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने किया कार्यभार ग्रहण

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने आज मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके पश्चात शिक्षक संघ कूटा सहित अन्य विश्वविद्यालय परिवार ने पुष्प गुच्छ देकर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पटाखो साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कुलसचिव प्रॉफ रजनीश पांडे ,कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,निदेशक प्रॉफ संजय पंत सहित डॉ शिवांगी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , प्रॉफ हरीश बिष्ट ,प्रॉफ अमित जोशी ,प्रॉफ एल के सिंह ,,डॉ मोहित रौतेला डॉ दीपक मेलकानी , एल दी उपाध्याय सहित शिक्षकों ,विद्यार्थी ,कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।
























