September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में 18वीं एक्वेटिक मीट सम्पन्न,

0
1005445539
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नन्ही रूही कसाना ने बनाया नया रिकॉर्ड

23.66 सेकंड में अपनी रेस की पूरी पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड किया कायम

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज के तरणताल में सोमवार को विद्यालय की 18वीं एक्वेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आगाज प्रतिभागियों ने तरणताल पर आकृति बनाकर सभी अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया । बता दे
प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, मिडिल एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने कौशल, साहस और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक एवं बटरफ्लाई स्ट्रोक की 25 मीटर, 50 मीटर तथा 100 मीटर स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त 8×25 मीटर रिले रेस, 100 मीटर मेडले रेस तथा अंतर-सदन रिले रेस में भी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए लाइफ जैकेट रेस आयोजित की गई, जबकि नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बबल ड्रम रेस में प्रतिभाग कर अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 की छात्रा रूही कसाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.66 सेकंड में अपनी रेस पूरी की और पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। उनकी इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण पैदा किया।
एक्वेटिक मीट 2026 में जूनियर वर्ग में अमानत कौर शोकर, मिडिल वर्ग में नंदिनी बिष्ट तथा सीनियर वर्ग में नंदिनी बेलवाल और नव्या सिंह को ‘बेस्ट स्विमर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मिडिल वर्ग की नंदिनी बिष्ट को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘स्विमर ऑफ द मीट’ के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रॉबिन्सन सदन को ‘एक्वाटिक शील्ड 2026’ प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और इसी प्रकार तैराकी के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने ऑल सेंट्स कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती किरण जर्माया के योगदान को भी स्मरण किया और विद्यालय में तैराकी प्रतियोगिताओं की मजबूत परंपरा तथा तरणताल की स्थापना की नींव रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने छात्राओं के प्रयास, साहस और आंतरिक शक्ति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ने एक्वेटिक मीट के सफल आयोजन के लिए प्रभु का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, खेल विभाग एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर
कार्यक्रम में सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर सेबेस्टियन, सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर टॉमसी, बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा एवं आशा शर्मा, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी एवं नूपुर त्रिपाठी, वृन्दावन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या राखी साह एवं आलोक साह, धारी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति बिष्ट, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, हिलामय होटल के आलोक साह एवं गीता साह, रेवरेंड जॉन जॉर्ज मुन्नवर सहित विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, प्रीति आर्या, भुवन पडियार, कामाक्षी बिष्ट, मयंक रावत, दीक्षित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदिता चट्टोपाध्याय एवं ज्योतिका गिल ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *