राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा
राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान को हुए 791 दिन पूरे

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 797वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 797वे दिन डीडीहाट स्थित अपने आवास परिसर में अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में अपनी पत्नी प्रधानाध्यापिका निरंजना गुरु रानी के साथ स्मृति पौध लगाया।
निरंजना गुरुरानी ने कहा कि वह भी काफी लंबे समय से पौधारोपण अभियान से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए सभी ने पौधारोपण से जुड़ना चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।




















