September 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

शिल्पकार सभा की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

0
012 013
111 222 333

नैनीताल। शिल्पकार सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में सभा की गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक के संबंध में सभा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में आयोजित बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। आज पुनः बैठक आयोजित की गई बैठक में कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। हालांकि आज की बैठक में कोरम की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए उपस्थित सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए। बैठक में सभा को अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के संचालन के लिए एक टीम का गठन किया गया, जो लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को मेंबर बनाएंगे और निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान 20 सितंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 को सायं 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत गठित टीम में शामिल सदस्य ही नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान करेंगे। सभा के जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य इस अभियान से जुड़कर सहयोग करना चाहते हैं, वे गठित टीम में शामिल हो सकते है। सभा ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों में विश्वास रखता है, वह सभा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति सभा कार्यालय के खुलने वाले दिन कार्यालय में पहुंचकर सदस्यता ले सकते हैं। वहीं शहर से बाहर रहने वाले इच्छुक लोग सदस्यता अभियान के लिए गठित टीम के किसी सदस्य की सहमति से सभा के खाते में निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभा के नवीनीकरण से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि संस्था की गतिविधियां एवं संगठनात्मक कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहें। सभा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों एवं समाज के लोगों से सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी सामाजिक संस्था की मजबूती उसके सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों से होती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़ना संगठन के हित में आवश्यक है। इस मौके पर बैठक में सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा, महामंत्री राजेश लाल लेखापरीक्षक संजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार , इंदर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *