September 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

जीआईसी भूमियाधार की खिलाड़ी सौम्या राज्य स्तरीय टीटी हेतु चयनित

0
1005420705
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिल के भीमताल विकास खंड के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की मेधावी खिलाड़ी  सौम्या का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सौम्या की इस शानदार कामयाबी से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इससे पहले सौम्या ने हल्दूचौड़ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च स्थान प्राप्त किया था जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी २१ सितंबर से २३ सितंबर तक चंपावत जिले में आयोजित की जाएगी।विद्यालय की खेल शिक्षिका पूजा बिष्ट ने सौम्या की इस अहम कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि सौमया एक बेहद लगनशील और मेहनती खिलाड़ी है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि सौम्या राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करेगी।छात्रा के चयन पर प्रधानाचार्य त्रिभुवन अग्रगामी सहित विद्यालय परिवार के अन्य गुरुजनों एन.एस. महरा, हरीश पंचवाल, देवेंद्र देवरारी, प्रकाश चन्द्र, दीप हरबोला, विजय अधिकारी, प्रियंका पांडे और हीरा लालकृने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सौमया को आगामी प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *