अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएसबी परिसर चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम कुमार घोषित

नैनीताल । कुमाऊं विवि में छात्र संघ चुनाव की तिथि नजदीक आते देख छात्र नेताओं ने भी अपने-अपने पार्टी के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड के प्रांत मंत्री यशवंत कुमार की ओर से भी परिषद की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रुप में शुभम कुमार की घोषणा शनिवार को कर दी है। घोषणा होने के साथ ही शुभम कुमार ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार भी एकाएक तेज कर दिया है।




















