September 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

कमिश्नर रावत ने दिए नैनीताल की स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के आर्डर

0
1005420706
012 013
111 222 333

नैनीताल ।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को नगर पालिका परिषद नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद  को जरुरी निर्देश दिए हैं।
आयुक्त रावत ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए।उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना जरुरी है ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 आयुक्त रावत ने प्रत्येक दिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका परिषद् के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। दोनों कार्मिक प्रतिदिन वाहन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे।उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान वार्डवार खराब मिली स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संखया का विवरण प्रतिदिन तैयार कर आयुक्त कार्यालय को मुहैया कराया जाए। आयुक्त ने स्ट्रीट लाइटों की मरममत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *