November 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1005403931
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की हुई संयुक्त बैठक

लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने छात्रनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराना होगा। प्रचार में तय सीमा से अधिक खर्च, जातिगत या सांप्रदायिक पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग और परिसर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया ।

इस मौके पर एडिशनल एसपी रेवाधर मठपाल, सीओ अंजना नेगी, प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. निधि वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *