होटल एसोसिएशन ने पालिका को दिए डस्टबिन और बेंच
लिंक मैं क्लिक कर जाने कितने डस्टबिन और बेंचे दी गई


नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से बीरवार को नंदा देवी महोत्सव को देखते हुए मेला परिसर में लगाने के लिए १३० डस्टबिन और माल रोड में लगाने के लिए १० बेचें पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को दी गई है। सभी सामग्री प्राप्त करने के बाद पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवा ने होटल एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दें होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीरवार को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को ये डस्टबिन और बेंच सौंपी। बता दे होटल एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में हमेशा पर चढ़कर प्रतिभा करता है और उनके द्वारा निर्धन गरीब बीमार लोगों को नगद राशि देकर भी सहयोग लगातार किया जाता है। लोग उनके इन कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान नगरपालिका के कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद शाह, प्रदीप जेठी, रमनजीत सिंह, चन्द्रविजय सिंह बिष्ट, हारून खान पंमी, चंद्र भट्ट, स्नेह छावड़ा तथा कमल जगाती आदि मौजूद रहे।




















