नंदा देवी महोत्सव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
धनिया पाउडर एवं पकौड़ी के नमूने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजें

नैनीताल । श्री नंदा देवी महोत्सव के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-२००६ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मेला परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लगभग दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के लिए टीम द्वारा फलेवर्ड मिल्क, धनिया पाउडर एवं पकौड़ी के नमूने भी जांच हेतु संग्रहित किए गए। नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण अभियान के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ए. एस. रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।




















