मुख्यमंत्री धामी जी के जन्मदिवस पर नैनीताल में हुआ विशेष कार्यक्रम आयोजित
उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया









नैनीताल सरोवर नगरी के राज्य तिथि गृह स्थित शैले हॉल में देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति विषय पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल द्वारा आयोजित एवं द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित संकल्प नए उत्तराखंड कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, अध्यक्ष मंजू रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन साह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की गई। सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की तथा सभी प्रतिभागियों से उत्तराखंड के विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि की जनता के कल्याण, विकास और सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।
निर्णायक कनिका रावत राणा एवं श सुप्रीता साह रहीं।
समापन सत्र में दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व कौशल एवं प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
आयोजक सचिव हरीश राणा ने बताया कि प्राथमिक श्रेणी में सेंट जॉन्स स्कूल ने प्रथम स्थान, निर्मला स्कूल गेठिया ने द्वितीय स्थान, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बड़ा बाजार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
जूनियर श्रेणी में रामा मांटेसरी प्रथम एवं निशांत द्वितीय स्थान एवं मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर श्रेणी में सरस्वती विद्या मंदिर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
वरिष्ठ श्रेणी में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान, राष्ट्रीय शहीद सैनिक निशांत ने द्वितीय स्थान एवं मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ श्रेणी में 5 यूके नेवल एन सी सी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
संचालन नीरज बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में जागृति समूह, मां पाषाण देवी महिला समूह, नैनी महिला जागृति समूह एवं नारी शक्ति महिला समूह की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा दया कृष्ण पोखरिया, आशीष साह, मुकेश रावत, सभासद मीनू बुधलाकोटि, गजाला कमाल, लता डफोटी, मनोज पवार, आनंद बिष्ट, अमिता साह, मयंक पंत, भारत मेहरा, हेमंत बेदी, शुभम कुमार, पवन साह, कमल कार्की, चंदन मेहरा, तन्मय भंडारी, प्रियांशु कुमार, सूरज बिष्ट, तारा राणा, दीपा जोशी, चन्द्रा पंत, रजनी चौधरी, कुसुम सनवाल, जानकी बिष्ट, गीता नैनवाल एवं नैनीताल क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक छात्र छात्राएं, डी एस बी परिसर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।




















