नगर पालिका और पुलिस कर्मियों ने भिक्षुओ को
शहर से हिदायत देकर बाहर खदेड़ा









नैनीताल सरोवर नगरी में भिक्षुओ की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के निर्देशन पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के निर्देश पर प्रातः 4:00 बजे पालिका कर्मियों और पुलिस द्वारा संयुक्त मल्लीताल क्षेत्र से भिक्षुओ को पालिका वाहन से बिठाकर बाहर भेज दिया गया है। और दोबारा शहर में ना आने की हिदायत दी। इस मौके पर टीम मे कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, हिमांशु चंद्रा, हेड कांस्टेबल मनोज जोशी, शाकिर अली, दिवाकर चौधरी, विक्की सिलेलान, रवि बहुगुणा, कपिल तोमर, ललित कुमार, सनी सैलवान, चालक दीपक पवार, राकेश टम्टा, मनोज कुमार, अभियान में शामिल थे।




















