September 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1005364348
012 013
111 222 333

सरोवर नगरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मुंबई में मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार

गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे एवं सुनेत्रा पवार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय व संजय कुमार रहे उपस्थित

नैनीताल मुंबई। नैनीताल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रतिष्ठित
राजभाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दे इस कार्यक्रम में देशभर के 13 लेखक हुए सम्मानित, पुरस्कार में दी
एक लाख रुपए की राशि
नवी मुंबई मे इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में देशभर से 13 लेखकों को यह पुरस्कार दिया गया जिनमें उत्तराखंड से यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. तिवारी
एकमात्र लेखक और उत्तराखंड से पहले पत्रकार हैं।
पुरस्कार के तहत
प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपए की राशि दी गई।
उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए प्रदान किया गया। इस पुस्तक में नैनीताल के इतिहास, राजभवन के निर्माण, वास्तुकला तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का विस्तृत एवं शोधपरक वर्णन है।
डॉ. तिवारी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया।
अमित शाह ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लेखन और हिंदी के प्रचार में उनका अविस्मरणीय योगदान है।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी तादाद में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने किया।
इनसेट
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बताया उत्तराखंड का गौरव।
देहरादून। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को इस पुरस्कार की घोषणा होने पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. (से. नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने
इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताते हुए डॉ. तिवारी को बधाई देते हुए कहा था कि ज्ञान, विरासत और इतिहास को शब्दों में सहेजकर उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और यह सम्मान उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक धरोहर को देशभर में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इनसेट
अमेरिका, हंगरी, मॉरीशस के भारतीय दूतावासों सहित अनेक देशों में हो चुके हैं पुरस्कृत
नैनीताल। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी हिंदी लेखन, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए
अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस के भारतीय दूतावासों, थाईलैंड, सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और विश्वविद्यालयों सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं की ओर से भी पुरस्कृत हो चुके हैं। पत्रकारिता पर वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं जिनमें एक का विमोचन मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वहां के राष्ट्रपति भवन में किया था। उनके दो दर्जन शोध पत्र और एक हजार से ज्यादा लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, राज्य सूचना आयोग से आरटीआई अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।
इनसेट
विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने किया सम्बोधित

सम्मेलन को संयुक्त सचिव अभिषेक झा, पार्श्व गायक हरिहरन, कथाकार नीलेश मिसरा,
वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष प्रो. हितेंद्र मिश्र, जॉयदीप चट्टोपाध्याय, डीआईजी लखनऊ
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज,
तापी जिले के डीएम देव चौधरी, आईपीएस
वचन कांडपाल,
कस्टम आयुक्त
श्रद्धा जोशी शर्मा, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष हितेंद्र मिश्र,
मुख्य आयकर आयुक्त, मीनाक्षी सिंह,
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ
कल्याण कुमार, इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक
अजय कुमार श्रीवास्तव,
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक एवं सीईओ आशीष पाण्डेय, महालेखाकार
वरुण अहलूवालिया, इंडियन बैंक की मुख्य महाप्रबंधक वीएन माया ने संबोधित किया।

इनसेट
हिंदी में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
नवी मुंबई। हिंदी में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से
पंजाब नेशनल बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, यूनियन बैंक, जीएसआई, कैनारा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, नाबार्ड, इंडियन ओवरसीज बैंक, भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, रक्षा मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, हडको, एचपीसीएल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय को पुरस्कृत किया गया।

इनसेट
‘हिंदी शब्द-सिंधु’ बनेगा विश्व का सबसे बड़ा शब्द कोष: शाह
नवी मुंबई।
सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘हिंदी शब्द-सिंधु’ में अब आठ लाख शब्द शामिल हो चुके हैं और इसमें विभिन्न भारतीय भाषाओं के 50 हजार से अधिक स्थानीय शब्द भी जोड़े गए हैं, जिससे हिंदी अधिक समृद्ध हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 तक यह विश्व का सबसे बड़ा शब्द कोष बन जाएगा।
सम्मेलन के दौरान राजभाषा विभाग, डीआरडीओ सहित विभिन्न संस्थानों के प्रकाशनों का लोकार्पण किया गया तथा अलावा भारती बहुभाषी अनुवाद सारथी’ ऐप, भारतीय भाषाओं को समर्पित देश के पहले डेटा सेंटर ‘भाषा कुंज’ का लोकार्पण तथा हिंदी शब्द संसाधन, टंकण और आशुलिपि प्रशिक्षण की शुरुआत भी की गई।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *