🙏हज़रत हाफ़िज़ ज़हूरुल इस्लाम क़ादरी चिश्ती कुतबे का👇
सालाना उर्स मुबारक़ तीन दिवसीय 10 अक्टूबर से होगा आयोजित👇
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

नैनीताल। सरोवर नगरी में 90 वे हज़रत हाफ़िज़ ज़हूरुल इस्लाम क़ादरी चिश्ती कुतबे नैनीताल का सालाना उर्स मुबारक़ 10 अक्टूबर से
गुलशन-ए-गौहर कमेटी की एक अहम अवामी बैठक अध्यक्ष (सदर)हारून रशीद साहब, जनाब अब्दुल हमीद साहब के मकान पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति (इत्तिफ़ाक़-ए-राय) से उर्स-ए-पाक के तीन रोज़ा प्रोग्रामों को अंतिम रूप दिया गया।
इस मुक़द्दस मौक़े पर मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर बरेली शरीफ़ से सैय्यद असलम मियां वामिकी जीलानी साहब और अजमेर शरीफ़ से दरगाह के ख़ादिम सैय्यद अक़ील जमाली साहब तशरीफ़ ला रहे हैं।
इस अहम मीटिंग में गुलशन-ए-गौहर कमेटी के सदर, नायब सदर, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इनके साथ ही मुहर्रम कमेटी के महासचिव, ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर, सचिव व अन्य पदाधिकारी गण, पूर्व ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर तथा भारी तादाद में अहले अवाम (स्थानीय लोग) मौजूद रहे।
उर्स का कार्यक्रम इस प्रकार है: जिसमें 10 अक्टूबर (ज़ोहर बाद): अब्दुल हमीद साहब के मकान पर क़ुरआन ख़्वानी और सलात-ओ-सलामी होगी। इसी दौरान मज़ार शरीफ़ पर सन्दल व ग़िलाफ़ पोशी की जाएगी। (मग़रिरब बाद): पेवेलियन होटल में महफ़िल-ए-मीलाद-ए-पाक, 11 अक्टूबर (मज़ार शरीफ़ पर): मग़रिरब बाद हल्का-ए-ज़िक्र और इशा बाद महफ़िल-ए-शमा मुनअक़िद होगी, 12 अक्टूबर (ज़ोहर बाद): अब्दुल हमीद साहब के मकान से जुलूस व चादर शरीफ़ उठेगी। (शाम 4:00 बजे): गुल शरीफ़। (मग़रिरब बाद): मज़ार शरीफ़ पर लंगर-ए-आम। (इशा बाद): महफ़िल-ए-शमा व शानदार क़व्वाली। किसी भी चीज की कोई जानकारी हासिल करनी हो तो कृपया इस नंबर 8907342786, 9927333194 पर कर सकते हैं।

























